हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चौराहा और तिराहा अब आकर्षक रूप में नजर आएंगे। चौराहा और तिराहा की सूरत बदलने के लिए डीएम ने पहल शुरू की है। भूतेश्वर तिराहा का सौंदर्यीकरण करने के बाद अब बारी स्टेट बैंक चौराहा की है। यहां भगवान कृष्ण माखन की मटकी लिए नजर आएंगे। मथुरा में स्टेट बैंक चौराहा प्रमुख स्थान रखता है। यहां से एक रास्ता स्टेशन और नेशनल हाईवे की तरफ जाता है तो एक सिविल लाइन एरिया में। इसी तरह यहां से एक रास्ता नया बस स्टैंड की तरफ तो एक रास्ता शहर की तरफ जाता है। इस चौराहा पर भारतीय स्टेट बैंक की जिले की मुख्य शाखा है इसलिए इसे स्टेट बैंक चौराहा कहा जाता है। स्टेट बैंक चौराहा आकर्षक नजर आए इसके लिए उसे संवारा सजाया जाएगा। स्टेट बैंक चौराहा पर मथुरा की पहचान के अनुरूप सजावट की जायेगी। यहां भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को माखन भरी मटकी के साथ दिखाया जायेगा। चौराहा जगमग नजर आए इसके लिए रंग बिरंगी लाइट लगाई जायेगी।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह एवं आर्किटेक्ट मंयक गर्ग के साथ स्टेट बैंक चैराहे मथुरा का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर ही स्टेट बैंक के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की और कहा कि स्टेट बैंक चौराहा का सौंदर्यीकरण होना है। श्रीकृष्ण जी के बाल गोपाल स्वरूप मटका में मक्खन लिए हुए हाथों की थीम बनायी जायेगी, जिससे मथुरा श्रीकृष्ण की नगरी में आकर्षक चौराहा दिखेगा। डीएम पुलकित खरे ने निरीक्षण करते समय जानकारी दी कि मथुरा नगरी को श्रीकृष्ण स्वरूप देने को जिला प्रशासन और नगर निगम प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार मथुरा वृंदावन सहित धार्मिक स्थलों का विकास निरंतर किया जा रहा है। जिसमें सरकार सहित विभिन्न समाज सेवियों द्वारा जनपद के विकास कार्यों में अपना अपना योगदान देने को तत्पर हैं। जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक के प्रबंधक तथा अन्य पदाधिकारियों से कहा कि स्टेट बैंक चौराहा का सौंदर्यीकरण कराने में सहयोग दें और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि स्टेट बैंक चौराहा से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। स्टेट बैंक चौराहा पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए, इसका सर्वे कर अनावश्यक पोल, बोर्ड, रैलिंग, खोखे, दुकानें, ठेले आदि को हटाया जाये, जिससे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व चौराहा का उद्घाटन किया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
