• Sat. Jul 4th, 2026

मकानों की नींव कमजोर, दीवारों में दरार, क्या हादसों का है इंतजार

ByVijay Singhal

Aug 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोयला अलीपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित दो मंजिला मकान के धराशायी होने के बाद खादर इलाके में बसे लोगों में भय का माहौल है। यह स्थिति सिर्फ इसी क्षेत्र की नहीं है, बल्कि जयसिंहपुरा में भी है। बाढ प्रभावित इलाकों के मकानों की नींव कमजोर हो गई है। मकानों में दरारें आ गई हैं। मगर, प्रशासन अभी तक जाग नहीं रहा है। इन इलाकों के जर्जर मकानों का सर्वे भी नहीं कराया गया है। बाढ़ के कारण खादर की 200 कॉलोनियां के मकानों में 8-10 दिन तक पानी भरा रहा। इससे अनेक मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। फर्श धंस गए हैं। कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। मंगलवार को कोयला अलीपुर के निकट दो मंजिला मकान के अचानक धराशायी होने से तो अन्य लोगों की नींद उड़ गई है। अब तक जिला प्रशासन और नगर निगम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जर्जर मकानों का सर्वे नहीं किया है। तकनीकी टीम ने यह देखने की भी जरूरत नहीं समझी कि कहीं कोई कमजोर मकान फिर धराशायी न हो जाए। इससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति जयसिंहपुरा खादर की है। यहां अनेक मकानों की हालत खस्ता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.