• Sat. Jul 4th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर खून से लथपथ कार में तड़पते मिले वकील कनपटी में लगी थी गोली,

ByVijay Singhal

Aug 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक वकील खून से लथपथ मिले। वह कार में तड़प रहे थे। उनकी कनपटी में गोली लगी थी। पास में रिवॉल्वर पड़ा था। मामले की जानकारी पर एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी में मिले डॉक्यूमेंट के जरिए परिवार वालों को सूचना दी। वकील को किसी ने गोली मारी है या उन्होंने सुसाइड की कोशिश की है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, थाना महावन पुलिस को मंगलवार शाम को सूचना मिली कि माइल स्टोन 117 पर एक 40 साल का शख्स लहूलुहान हालत में कार में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही महावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में जब देखा तो व्यक्ति की सांस चल रही थी। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने जब कार को चेक किया तो उसमें से मिले कागजों से युवक की पहचान महोली रोड के रहने वाले गौरव उपाध्याय के रूप हुई। उनके पिता राधारमण उपाध्याय भी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। पुलिस ने गौरव के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गौरव अपनी कार से यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट पर पहुंचे। जहां से उन्होंने कार को आगरा की तरफ मोड़ दिया। गौरव थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 117 पर पहुंचे और कार को साइड में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद ही कार में गोली चलने की आवाज आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने सुनी। किसान मौके पर पहुंचे तो गौरव लहूलुहान हालत में मिले। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। गौरव के पास ही कार में लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिससे पुलिस मानकर चल रही है कि गौरव ने आत्महत्या का प्रयास किया। गौरव ने कनपटी पर गोली मारी थी। गौरव को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। कार में लहूलुहान हालत में व्यक्ति के मिलने पर सनसनी फैल गई। घायल व्यक्ति के कार में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति की पहचान अधिवक्ता के रूप में हुई। जिसने आत्महत्या करने के लिए खुद को गोली मारी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.