हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में नहाते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक श्रद्धालु के शव को गंगा से बाहर निकलवाया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने मित्रों के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आया हुआ था। इस समय श्री धाम गोवर्धन अधिक मास के चलते गिरिराज भक्तों की श्रद्धा से सराबोर है। दिन रोज श्रद्धालु भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मथुरा प्रशाशन द्वारा माकूल इंतजाम भी किये गए हैं। बावजूद गिरिराज परिक्रमा के सरोवर और मानसी गंगा में आए दिन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो रही है। बीते दिनों राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के कुसुम सरोवर में राजस्थान करौली से आये श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गयी थी, जिसका शव सरोवर से 24 घण्टे बाद निकल पाया था।ताजा मामला पतित पावनी मानसी गंगा है, जहां हाथरस से अपने मित्रों के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आये 28 वर्षीय युवक श्रद्धालु कलुआ की नहाते वक्त मानसी गंगा के घाटों पर जमी काई के कारण पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के वक्त श्रद्धालु युवक के साथी भी मानसी गंगा के घाटों पर स्नान कर रहे थे, जिनके शोर मचाने पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मानसी गंगा में डूबे श्रद्धालु युवक के शव को बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
