• Sat. Jul 4th, 2026

जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा प्रशासन:आगरा कमिश्नर ने मथुरा में अधिकारियों के साथ की मीटिंग,

ByVijay Singhal

Aug 8, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आगरा मंडल कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद,मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। आगरा मंडल कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी सोमवार को मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी,चल रहे विकास कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर मीटिंग करने से पहले वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन किए और आसपास की गलियों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने मंदिर में प्रवेश और निकास की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, ब्रज तीर्थ विकास परिषद व अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि बरसाना एवं जैंत में टीएफसी (पर्यटक सुविधा केंद्र) बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,नन्दगांव में टीएफसी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। कमिश्नर ने पूछा कि वर्तमान में मथुरा में कितने टीएफसी संचालित हैं, जिस पर सीईओ ने बताया कि एक टीएफसी वृंदावन में संचालित है तथा अन्य तीन टीएफसी शीघ्र बनाये जायेंगे।मण्डलायुक्त ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की जानकारी ली और निर्देश दिये कि पौराणिक मार्ग को चौड़ा करते हुए सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करायी जायें। उत्तर प्रदेश में लगभग 136 किमी मार्ग ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का पड़ता है, जिसमें लगभग 111 मथुरा तथा 25 किमी अलीगढ़ में है। चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में सड़क का चौड़ी करण, कच्चे मार्ग को विकसित करने,इंटरलॉकिंग, शौचालय, पेयजल, शरणार्थी गृह आदि की सुविधायें होंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त कार्य का सर्वे करवाने की डिमांड तत्काल मुख्यालय को प्रेषित करें और कमिश्नर कार्यालय को सूचित करें। बैठक में बताया गया कि मल्टीलेबल कार पार्किंग जन्मस्थान के सामने तथा पानी गांव तिराहा के पास प्रस्तावित हैं, जिसको लेकर कमिश्नर ने निर्देश दिये।

कि इन कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लायें तथा एक हफ्ते में भूमि अधिग्रहण कार्यवाही की प्रगति से अवगत करायें। कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने छटीकरा पर वन विभाग की जमीन पर प्रस्तावित पार्किंग बनाने हेतु प्रस्ताव बनाये जाने और वन विभाग की सभी प्रकार की अनुमतियों की कार्यवाही में तेजी लाए जाने को निर्देशित किया। जिन स्थानों पर पार्किंग हेतु जगह उपलब्ध है वहां पर पार्किंग करायी जाये और यह कार्य जन्माष्टमी से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मंडलायुक्त के समक्ष एनएचएआई अनुभाग ने रोप वे के चार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। रेलवे ने मथुरा वृंदावन रेल कनेक्ट के कार्य में आ रही समस्याओं को रखा। जिसमें क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने, ड्रोन सर्वे, क्रासिंग बनाने तथा माइनिंग की अनुमतियों को रखा। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि रेलवे के कार्य इस प्रकार किये जायें कि आम जन मानस को असुविधा न हो, रेल मार्ग को इस प्रकार विकसित किया जाये कि श्रद्धालुओं को आने जाने में कम समय लगे तथा रेलगाड़ी की फ्रीक्वेंसी बढ़ायें। जिलाधिकारी, डीएफओ एवं रेलवे के अधिकारी बैठक कर समन्वय से सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करें।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.