हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा ने एक युवक की छींटाकशी से परेशान होकर कॉलेज जाना छोड़ दिया। आरोपी 12वीं का छात्र है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि आरोपी आए दिन उस पर अश्लील कमेंट करता है। रास्ते में आते-जाते कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। कॉलेज-कोचिंग जाते समय पीछा करता है। परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की तो वे अपने बेटे का साथ देने लगे। आखिर आरोपी उत्पीड़न से परेशान होकर उसने कॉलेज और कोचिंग जाना छोड़ दिया है। एसएसपी के आदेश पर थाना जमुनापार में आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
