• Sat. Jul 4th, 2026

विकास कार्य दिलाने के नाम पर ठेकेदार से 7.10 लाख ठगे

ByVijay Singhal

Aug 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विकास कार्य दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार से 7.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद और शाहजहांपुर के दो युवकों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम दिलाने के नाम पर यह ठगी की है। एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार सईद पुत्र फखरुद्दीन निवासी आनंद नगर, गोविंद नगर ने बताया कि उसके परिचित पंकज पांडेय निवासी शाहजहांपुर ने एक जनवरी 2023 को दीपांकर मिश्रा निवासी गाजियाबाद से फोन पर बात कराई थी। दोनों ने झांसे में लेते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में अच्छी पकड़ होने के कारण वह उसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वृंदावन में विकास कार्यों का ठेका दिला देंगे।
इसकी एवज में उन्होंने कई किस्तों में 7.10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। अब दोनों आरोपी फोन नहीं उठा रहे। पंकज ने जान से मारने की भी धमकी दी और अपनी पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि पैसे मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई। इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.