हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 04/08/2023 को प्रभारी निरीक्षक फरह मय टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर 02 अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को मय फ्राड की गयी धनराशि कुल 45,000/- रुपये व अवैध शस्त्र बरामद/गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01/08/2023 को थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा पर वादी प्रतीक शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी L-23/24 ,रामा पार्क रोड ,उत्तम नगर ,नई दिल्ली की लिखित तहरीर वावत अभियुक्त मो0न0 6372067048 का नाम पता अज्ञात द्वारा धोखाधडी कर HDFC बैंक के खाता संख्या 50100336878861 से UPI के माध्यम से 45,000/- रुपये कैनरा बैंक के खाता संख्या 85432210016789 में जमा करा लेने के संबंध में मु0अ0सं0 228/2023 धारा 420 भादवि व 66D IT ACT पंजीकृत कराया गया। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, जनपद मथुरा के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक फरह, जनपद मथुरा को आवंटित की गयी। दौराने विवेचना गहनता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी जिसमें कैनरा बैंक के खाता संख्या 85432210016789 का खाताधारक जमुना देवी पत्नी रामवीर निवासी नगला माना ,उस्फार ,थाना हाईवे ,जनपद मथुरा का पाया गया गहनता से जांच करने पर यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि जमुना देवी के दामाद बबलू पुत्र नत्थीराम निवासी गदालपुर थाना डींग ,जिला भरतपुर ,राजस्थान द्वारा जमुना देवी के खाता का ATM कार्ड व रजिस्टर्ड सिम का प्रयोग किया जा रहा था। बबलू उपरोक्त द्वारा अपने सहअभियुक्त अरमान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के साथ मिलकर मो0न0 6372067048 (फर्जी सिम) से मुकदमा वादी श्री प्रतीक शर्मा के मो0न0 9996639992 पर खोया पनीर खरीदने की बात कहकर 12000/-रुपये तथा 50000/- रुपये CREDIT करने का फर्जी स्क्रीनशाट भेजा गया जिसके बाद अभियुक्तगण द्वारा प्रतीक को फोन किया और विश्वास में लेकर कहा कि गलती से आपके में 5000/- के स्थान पर 50000/- रुपये चले गये है बाकी पैसे वापस कर दो । तो प्रतीक ने अपनी बैक स्टेटमेन्ट देखे बिना 45 हजार रुपये यूपीआई के माघ्यम से अभियुक्तगण अरमान व बबलू ने जमुना देवी के खाते में रुपये डलवा लिये थे और फिर उसी पैसे को राजस्थान के अलग अलग स्थानो पर निकाल लिये थे। इसके बाद जमुना देवी का ATM व सिमकार्ड दोनो अभियुक्तगण द्वारा तोडकर नाले में फेंक दिया था।
