• Sat. Jul 4th, 2026

युवती ने बंद कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह किया

ByVijay Singhal

Aug 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मोहल्ला सदर बाजार में बृहस्पतिवार रात एक युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। 19 वर्षीय शीतल पुत्र कन्हैयालाल निवासी मोहल्ला सदर बाजार पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। उससे बड़ी एक और बहन है। रात को परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद वह घर के दूसरे कमरे में गई और अंदर से बंदकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए। कमरे का दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला, तब तक वह करीब 70 फीसदी झुलस चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुसिल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सदर थाना जसवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। परिवार की ओर से तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज करेंगे।
19 वर्षीय शीतल पुत्र कन्हैयालाल निवासी मोहल्ला सदर बाजार पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। उससे बड़ी एक और बहन है। रात को परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद वह घर के दूसरे कमरे में गई और अंदर से बंदकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए। कमरे का दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला, तब तक वह करीब 70 फीसदी झुलस चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुसिल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सदर थाना जसवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। परिवार की ओर से तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज करेंगे। युवती ने घर में खड़ी बाइक से चुपके से पेट्रोल निकालकर बोतल में भर लिया था। इसके बाद कमरे में जाकर खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। परिवार वालों ने बताया है कि उन्हें इस घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बेटी से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है। इससे स्पष्ट होगा कि क्या वह किसी से बात करती थी, आत्महत्या से पूर्व उसने किसी से बात की थी कि नहीं। इधर, पुलिस यह भी जानने की कोशिश में लगी है है कि कहीं उसे किसी के द्वारा ऐसा कदम उठाने को मजबूर तो नहीं किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.