• Sat. Jul 4th, 2026

न्यास ने इसकी तैयारी इलाहाबाद हाईकोर्ट से सर्वे के फैसले का मूल आदेश निकलवाया जा रहा है

ByVijay Singhal

Aug 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति न्यास अब जन्मस्थान-शाही मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्ञानवापी को लेकर दिए सर्वे के आदेश को नजीर बनाएगा। न्यास ने इसकी तैयारी कर ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सर्वे के फैसले का मूल आदेश निकलवाया जा रहा है। मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सर्वे होने के बाद ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मसला निपटेगा। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विदेशी आक्रांता औरंगजेब ने काशी में ज्ञानवापी को तोड़ मस्जिद बनवाई। मूर्तियों को फेंका गया। मंदिर के साक्ष्य नष्ट किए गए। ठीक इसी प्रकार का कृत्य औरंगजेब के द्वारा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया गया। महेंद्र प्रताप के अनुसार हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश दिया है। उसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रकरण में बतौर नजीर इस्तेमाल किया जाएगा। ये दोनों प्रकरण एक ही प्रकृति के हैं। मुक्ति न्यास की यह मांग भी रही है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान का एएसआई से सर्वे कराया जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल 14 अगस्त तक यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में है। विपक्ष द्वारा इस प्रकरण की सुनवाई सेशन कोर्ट में ही कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से सभी दावों का रिकॉर्ड मांगा है। 14 तारीख के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट इस प्रकरण में सुनवाई की अगली तिथि तय कर सकता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.