• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल,10 साल पहले साथियों के साथ मिलकर सिपाही की थी हत्या

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2013 में यूपी पुलिस के जवान की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था। 3 अगस्त को थाना बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि हथिया गांव का रहने वाला 38 वर्षीय साहुन पुत्र रूद्दार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कामां नंदगांव रोड पर घूम रहा है। बरसाना पुलिस ने जानकारी को एसओजी टीम के साथ शेयर किया और दोनों टीम साहुन की तलाश में लग गई। हिस्ट्रीशीटर साहुन की तलाश में जुटी पुलिस राजस्थान के कामां बॉर्डर पर पहुंची कि तभी मुखबिर ने बाइक पर आते साहुन की तरफ इशारा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने साहुन की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायर किए। इसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस और SOG की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए बरसाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। उस पर 16 मुकदमे हैं जिसमें से ज्यादातर में वह जमानत पर है। वह बरसाना थाना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है। साहुन ने 30 मई 2013 को आगरा स्वाट टीम में तैनात सिपाही सतीश परिहार की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। सिपाही सतीश स्वाट टीम के साथ हथिया में एक मामले में दबिश देने आए थे। साहुन ने अपने साथियों के साथ मिलकर आगरा पुलिस की स्वाट टीम को घेर लिया और फायरिंग की। जिसमें सतीश परिहार की गोली लगने से मौत हो गई थी। बरसाना थाना के कार्यवाहक प्रभारी केपी सिंह ने बताया, पुलिस ने साहुन के पास से चोरी की बाइक, 315 बोर का तमंचा, 5 कारतूस बरामद किए हैं। साहुन के खिलाफ बरसाना थाना में 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या,लूट,हत्या का प्रयास,बलवा आदि के मुकदमे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.