• Sat. Jul 4th, 2026

भाजपा के पूर्व विधायक के घर में सेंध लगाने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार,

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा  की पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में 12 जुलाई की रात पूर्व विधायक चंदन सिंह के घर चोरी करने वाले गिरोह की महिला सदस्य को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक पर्स व कुछ जेवरात बरामद किए हैं। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब महिला का चौथा बेटा व उसका दोस्त फरार है। पुलिस इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गैंग के चार सदस्य सतीश पुत्र लक्ष्मण निवासी अधियाना, पानीपत, हरियाणा, भोला पुत्र नेत्रपाल निवासी शांति आश्रम, डैगरा, जमुनापार, इसके भाई गब्बर व रोहित की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान की थी। इन्हीं की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को भोला की मां शारदा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया अब शारदा के चौथे बेटे मनोज व उसके दोस्त की तलाश है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह से पूछताछ के बाद चार अन्य चोरियों का खुलासा कर चोरी का माल बरामद किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिफाइनरी, महावन और सदर बाजार व वृंदावन में भी इस गिरोह ने चोरी करना स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरोह में परिवार की महिलाएं भी पुरुषों के साथ अपराध में बराबरी की भूमिका अदा करती हैं। शारदा देवी और उसकी चार बहू भी अपराध में रोहित, मनोज, भोला और गब्बर का साथ देती हैं। रिफाइनरी क्षेत्र में चोरी से पूर्व रोहित ने अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बैठकर रेकी की थी। पुलिस की ओर से अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को सीज किया जाएगा। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंग ने हाल में एक प्लाट खरीदा है, जिसका चोरी की रकम से सौदा किया। इससे पूर्व एक लोडर वाहन खरीदा था, जिसे चोरी की वारदात में इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने 20 दिन की मेहनत से इस वारादात का खुलासा किया। इसमें सीसीटीवी से मिले सुराग अहम रहे। इसके साथ ही जमुनापार इलाके के कुछ अपराधी, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनको भी रडार पर लिया गया। दोनों कड़ियों को सर्विलांस के साथ जोड़ते हुए वारदात का खुलासा किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.