• Sat. Jul 4th, 2026

जिलाधिकारी ने एसटीपी प्लांट मसानी का औचक निरीक्षण किया

ByVijay Singhal

Aug 3, 2023
Spread the love
निरीक्षण में प्राप्त कमियों को सुधारने के दिये निर्देश
निरीक्षण के दौरान जल निगम के जेई द्वारा जानकारी न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई
मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमण कर एसटीपी प्लांट मसानी का निरीक्षण करें, प्लांट को निरंतर व नियमित रूप से 24 घंटे संचालित करायें
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 03 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मसानी स्थित राधेश्याम काॅलौनी के पीछे बने एसटीपी प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एसटीपी प्लांट के संचालन की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। तैनात स्टाफ की ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी तथा कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने एसटीपी प्लांट में सीवेज के वाटर ट्रीटमेंट को बारीकी से देखा और प्लांट के चारों तरफ घूमकर निरीक्षण कर विभिन्न प्लांट में कार्यरत मशीनों का अवलोकन किया। श्री खरे ने स्काडा कन्ट्रोल रूम में जाकर एसटीपी डेस्क, एसबीआर तथा ग्रिड चैम्बर का अवलोकन किया और विभिन्न साॅफ्टवेयर के माध्यस से कम्प्यूटर द्वारा लेआउट से प्लांट की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को टेकनिकल कई प्रकार की कमियां मिली। एसटीपी प्लांट पर सीसीटीवी कैमरे बढाने के निर्देश दिये। सीसीटीवी से ऑनलाइन कनेक्ट किया जाएगा, ताकि यह पता चले कि प्लांट संचालित है या बंद है। इस दौरान उन्होंने क्लोरीन की भी जानकारी ली, क्लोरीन की कितनी मात्रा रोजाना प्रयोग होती है। उन्होंने निर्देश दिये कि क्लोरीन की जानकरी को स्काडा साॅफ्टवेयर पर सेव रखें। जिलाधिकारी ने प्लांट के अधिकारी तथा जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यमुना में गंदा जल न जाये, इसके लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम करें और अच्छी गुणवत्तापरक मशीनें लगाई जायें। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की खामियां पाए जाने पर संबंधित कार्यदाई संस्था और जल निगम के अधिकारी तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.