• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल,पूर्व विधायक के घर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

ByVijay Singhal

Aug 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली इलाके में चोरी करने वाले दो बदमाशों से पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों ने पूर्व विधायक के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शहर कोतवाली इलाके में माल गोदाम रोड पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की चोरों के गैंग से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरों का एक गैंग माल गोदाम रोड पर एक टैंपो लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही माल गोदाम रोड पर चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। साथियों को गोली लगने से घायल होता देख दूसरे साथियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश पानीपत निवासी सतीश और जमुनापार मथुरा निवासी भोला, रोहित एवं गब्बर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया, 13 जुलाई को पूर्व विधायक और भाजपा नेता चंदन सिंह के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री बच्चन सिंह आर्य पानीपत मॉडल टाउन में स्थित कोठी को निशाना बनाया था। जहां से सोने,चांदी, हीरे के जेवर चोरी किए थे। उनका कहना है कि हमेशा हाई प्रोफाइल लोगों को ही टारगेट करते हैं। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, बदमाशों के पास से 25 लाख रुपए की ज्वैलरी, साढ़े 3 लाख रुपए नगद के अलावा चोरी की वारदात में प्रयोग किया गया टेंपो और दो तमंचा बरामद हुए हैं। यह बदमाश बहुत ही शातिर हैं। पकड़े गए बदमाशों ने और भी वारदातों का खुलासा किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.