• Sat. Jul 4th, 2026

आईजी व एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का पैदल फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

ByVijay Singhal

Aug 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा में इस समय श्रद्धालुओं की अटूट मानव श्रृंखला बनी हुई है, अधिक मास के चलते देशभर से श्रद्धालु ब्रज में परिक्रमा करने के लिए आ रहे हैं, परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर गुजरता है, वहीं मेवात क्षेत्र से होकर भी परिक्रमा का कुछ हिस्सा जा रहा है, इस समय परिक्रमार्थियों की संख्या और हालातों के मद्देनजर परिक्रमा मार्ग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस महानिरीक्षक आगरा दीपक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हरियाणा राज्य की सीमा से सटे 84 कोस परिक्रमा मार्ग ग्राम कामर थाना कोसीकलां क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के लिए पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, पुलिस बल ने इस क्षेत्र में अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया, परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं से आईजी व अन्य अधिकारियों ने वार्ता की और श्रद्धालुओं को पूर्ण विश्वास दिलाया कि वह निर्भीक होकर अपनी परिक्रमा पूरी करें, परिक्रमा मार्ग में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किये गये हैं, आईजी दीपक कुमार ने बताया, पुरुषोत्तम मास में ज्यादा श्रद्धालु इस मार्ग से होकर जाते हैं, श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई तकलीफ नही हो इसके लिए हमारी फोर्स इस पूरे रोड पर भी लगी हुई है, कहीं भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.