• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा। अधिक मास में ब्रज क्षेत्र में बढ़ रही हैं लूट, चोरी व छिनैती जैसी घटनाएं

ByVijay Singhal

Aug 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में श्रावण मास के अधिक मास में जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन बड़ी ही आस्था के साथ ब्रज में दर्शन झांकी करने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के साथ लूट, चोरी व छिनैती जैसी शर्मनाक हरकत हो रही हैं जिससे धार्मिक स्थलों की छवि धूमिल होने के साथ ही स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं, इसी क्रम में राधारानी के दर्शन करने पहुंचे जिला एटा निवासी श्रद्धालु के मोबाइल को बाइक सबार दो युवक लूट ले गये, पीड़ित युवक ने बरसाना थाने में मोबाइल लूट ले जाने की तहरीर दी, पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन राजस्थान के कस्बा कामा में मिली है। रविवार को रात्रि आठ बजे एटा कन्नौज के दस लोगों का दल बरसाना स्थित कीर्ति मंदिर के दर्शन करके अपने गंतव्य की तरफ पैदल निकल रहा था कि रानू मिश्रा पुत्र रविन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी एटा परोली स्वहागपुर थाना जेन्थरा अपने मोबाइल से बात करने लगा कि तभी दो बाइक सबार युवक उसके मोबाइल को छिना ले गये, पीड़ित युवक कुछ समझ पाता कि बाइक सबार तेजी से राजस्थान बार्डर की तरफ नाले के  रास्ते से भागने में सफल हो गये, पीड़ित युवक ने पीली कोठी तिराहे पर जाकर पुलिसकर्मियों को बाइक सवारों द्वारा मोबाइल लूटने की जानकारी दी तो कस्बा इंचार्ज रोहित ने मोबाइल नम्बर ट्रेस किया जिसकी लोकेशन राजस्थान के कामा बार्डर की तरफ मिली, पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर दी है, पुलिस मोबाइल लुटेरों की तलाश में जुट गई है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.