हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिछले करीब दो दशक से बदहाली से गुजर रहे किशोरी रमण महाविद्यालय के हालात जानने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे सोमवार को प्राधिकृत नियंत्रक के नाते कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक किशोरी रमण शिक्षण संस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी लंबे समय से किशोरी रमण शिक्षण संस्थाओं के प्राधिकृत नियंत्रक के रूप में हैं, लेकिन ढाई दशक बाद कोई प्राधिकृत नियंत्रक कॉलेज का हाल देखने के लिए केआर डिग्री कॉलेज पहुंचे हैं। जिलाधिकारी ने कॉलेज में निष्प्रयोजी भवन को देखा। टूटी चहारदीवारी देखी और प्राचार्य डॉ. प्रवीन अग्रवाल से कॉलेज में छात्र संख्या की जानकारी किशाेरी रमण गर्ल्स डिग्री कॉलेज और केआर बीएड कॉलेज के प्राचार्यों से भी बातचीत की। उन्होंने केआर कॉलेज की संपूर्ण चहारदीवारी बनाने एवं उसके एस्टीमेट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर राज कुमार भास्कर को निर्देश दिए कि केआर संस्था का सर्वे कराएं कि कितनी जमीन संस्था के पास है। इसके साथ यह भी सूची तैयार करें कि केआर के नाम पर कितने कॉलेज एवं स्कूल संचालित हैं। जिलाधिकारी ने केआर के सभी बैंक खातों के विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने कॉलेज में सर्वे कराएं और उन छात्र छात्राओं की सूची तैयार करें जो विशेष हुनर रखते है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा भी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
