हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने 15 वें वित्त आयोग के तहत 10.66 करोड़ के विकास संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। इसमें प्रकाश और कैटल कैचर पर 4.22 का खर्च भी शामिल है। नगर निगम सभागार में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में बुनियादी अनुदान एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें जल निकासी, नाला निर्माण, सड़क निर्माण एवं प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, टाइलीकरण व मरम्मत कार्य आदि के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। पथ प्रकाश व्यवस्था, कैटल कैचर के लिए लगभग 4.22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भी स्वीकृति किए गए हैं। चंद्रपुरी, पन्ना पोखर में नगर निगम की भूमि पर 5 दुकानों का नव निर्माण, चंद्रपुरी इंड्रटीज एरिया के पास नगर निगम की भूमि पर 2 हाॅल का नव निर्माण एवं अहीरपाडा बाढ़पुरा में सामुदायिक केंद्र एवं चहारदीवारी के लिए लगभग 1.75 करोड एवं वृंदावन जोन में सौ शैय्या हाॅस्पिटल के पास फूड कोर्ट की चार दुकानों व बाहरी विकास कार्य पर 22.46 लाख के खर्च की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नलकूप संचालन, पेयजल आपूर्ति, सीवेरेज, हैंडपंप आदि कार्यों पर लगभग 19.30 करोड की धनराशि के प्रस्ताव है। बैठक में नगेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, अनुनय झा नगर आयुक्त, योगानंद पांडे अपर जिलाधिकारी सहित अभियंता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
