हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित वृद्ध माताओं के आश्रय स्थल कृष्णा कुटीर में रह रही माताएं डिहाइड्रेशन का शिकार हो गई हैं। यहां 20 माताओं की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 1 माता की आश्रय सदन में कैंसर से मौत हो गई। महिलाओं के बीमार होने और मौत होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिलाओं की स्थित जानने और खाने पीने का सामान चैक करने के लिए मौके पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भेजा गया। महिला आश्रय सदन कृष्णा कुटीर में 250 महिला रह रही हैं। यहां रह रही महिलाओं की दो दिन से तबियत अचानक बिगड़ना शुरू हुई। पहले तो महिलाओं का इलाज आश्रय सदन में ही किया जाता रहा। लेकिन जब बीमार होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी तो इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 महिलाओं को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। डायरिया की शिकायत मिलने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराई गई माताओं में से दो दिन में इलाज के दौरान दो माताओं ने दम तोड दिया। जबकि 1 माता की कैंसर की वजह से आश्रय सदन में ही मृत्यु हो गई। आश्रय सदन में रहने वाली 75 वर्षीय कौशल्या की डायरिया से ,73 वर्षीय जस कंवर की संक्रमण से जबकि 80 वर्षीय सावित्री की हार्ट में प्रॉब्लम की वजह से मौत हुई। महिला आश्रय सदन में महिलाओं की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां रह रही अन्य महिलाओं की सेहत को चैक किया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आश्रय सदन में आटा,पानी आदि के सैंपल लिए। संभावना जताई जा रही है कि महिलाएं फूड पॉइजनिंग का भी शिकार हो सकती हैं। केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1.4 हेक्टेयर में बनवाए गए महिला आश्रय सदन में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। वृंदावन से करीब 7 किलोमीटर दूर नगला रामताल के समीप बने इस आश्रय सदन और उसके आसपास खारा पानी है। जिसकी वजह से यहां पीने के लिए टैकरों से पानी की सप्लाई की जाती है। मथुरा वृंदावन में इन दिनों बाढ़ आई हुई है जिसकी वजह से पीने का पानी दूषित हुआ है। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि जो पानी पीने के लिए टैंकर से आया वह कहीं दूषित पानी तो नहीं था। कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का उद्घाटन 31 अगस्त 2018 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की तत्कालीन मंत्री रीता बहुगुणा ने किया था। सदन का संचालन महिला कल्याण निगम द्वारा किया जा रहा था। 1 जुलाई से 2023 से इसका संचालन एक NGO को दे दिया गया। सार्वजनिक शिक्षा उन्नयन संस्थान नाम की इस संस्था की तरफ से सदन की देखरेख कर रहे विपिन त्रिवेदी ने बताया कि इसके संचालन का विधिवत रूप से करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मथुरा वृंदावन में जिस तरह से बाढ़ आई हुई है,बारिश का मौसम है,ह्यूमिनिटी है। इस मौसम में सामान्य होता है कि तबियत गड़बड़ाती है। ऐसा लगा कि माताओं को दिक्कत हो रही है तो यहां पर चिकित्सा का कार्य कर रही हैलपेज इंडिया द्वारा उनका इलाज किया गया। जिनको लगा अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है उनको कराया। सभी की स्थिति अब अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव ने बताया कि जानकारी मिली की माताएं बीमार हो रही हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया। 20 माताओं को भर्ती कराया गया, जिसमें से 2 की मौत हो गई है एक और थीं जो कैंसर से पीड़ित थी उनकी मौत हो गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
