ऑडिटोरियम में लीकेज पर जताई नाराजगी
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा मंडल कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने मथुरा वृंदावन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विकास कार्यों में कमी दिखने पर नाराजगी जताई। कमिश्नर के सख्त रुख को देखकर अधिकारी बगलें झांकने लगे। कमिश्नर ने ऑडिटोरियम में हो रहे लीकेज और वीआईपी रोड पर हो रहे जलभराव को लेकर गुस्से का इजहार किया। मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने धार्मिक नगरी में विभिन्न विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों से गुणवत्ता में सुधार के साथ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। दूसरी बार मथुरा दौरे पर पहुंची मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में एमवीडीए, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों की बैठक लेने के बाद विकास कार्यों और जनसुविधाएं का स्थलीय निरीक्षण किया। कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने वृंदावन में पानीगांव मार्ग पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का जायजा लिया और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने वीआईपी मार्ग स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और वहां मिलने वाली सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। वीआईपी रोड पर हो रहे जलभराव पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही पर्यटक सुविधा केंद्र के सामने बन रहे ऑडिटोरियम में पानी लीकेज पर गुस्से का इजहार किया। मंडलायुक्त ने श्री बांके बिहारी जी मन्दिर मार्ग, जुगल घाट, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा व्यवस्थित रूप से पार्किंग आदि कराने के निर्देश दिये। उन्होंने छटीकरा से गोवर्धन जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क मार्ग को देखा तथा आवागमन हेतु उत्तम सुविधायें करने के निर्देश दिये।मंडलायुक्त ने मथुरा वृंदावन में आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखते हुए शहर में चारों दिशाओं की और से आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए शहर के प्रवेश द्वार पर स्वागत द्वार बनवाने एवं शहर की सड़कों पर आर्कषक लाइटिंग करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने टीएफसी के सभागार में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वृंदावन में बने आश्रम तथा होटलों की जानकारी प्राप्त की। एमवीडीए की महायोजना के प्रस्तुतीकरण को देखा। एमवीडीए के बजट की जानकारी ली, जिसमें आय का स्रोत तथा व्यय किये गये कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि एमवीडीए के आय के साधन बढ़ाये जायें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि प्रमुख मार्गों पर वाल पेंटिंग, जगह जगह पर आकर्षक मूर्ति की स्थापना, सभी मार्गों को गुढ्ढा मुक्त तथा चौडी करण करना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों पर फसाड़ लाइटिंग, फाउंटेन तथा अन्य प्रकार की लाइटिंग करायी जायें। प्रमुख परिक्रमा मार्गों को नो व्हीकल जोन करते हुए साईकिल तथा गोल्फ कार्ट जैसी सुविधाओं का प्रयोग करते हुए श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया जाये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, सचिव राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सहायक आयुक्त लवकुश गुप्ता, एमवीडीए ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी आदि के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
