हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर राजस्थान से किसान समृद्धि केंद्र, पीएम किसान की 14वीं किश्त एवं गोल्ड यूरिया का उद्घाटन किया। सीधा प्रसारण मथुरा में नई मंडी स्थित इफको ई-बाजार में दिखाया गया। मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण रहे। प्रधानमंत्री ने बताया कि किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना से एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद किसानों को सुगमता से उपलब्ध होंगे। गोल्ड यूरिया के विषय में बताया कि यह पहला सल्फर कोटेड यूरिया है। इससे पूर्व देश में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग किया जाता था। गोल्ड यूरिया के प्रयोग से भूमि में सल्फर की भी कमी दूर होगी। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने केंद्र सरकार की नौ साल की योजनाओं का बखान किया। कार्यक्रम में अश्विनी कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
