• Sat. Jul 4th, 2026

मोतीझील क्षेत्र में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ByVijay Singhal

Jul 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मोतीझील मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में चोट के निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में शुरू कर दी है। युवक पूर्व में चोरी के मामसे में पकड़ा जा चुका था। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सुबह मोतीझील मार्ग के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे। शिनाख्त बल्देव निवासी 30 वर्षीय राजन पुत्र अशोक के रूप में हुई। उसके परिजनों कोसूचना देते हुए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने सिर में चोट के निशान को देखते हुए आशंका जताई है कि युवक की हत्या की गई है। राजन जनवरी माह में चोरी के आरोप में वृंदावन पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.