• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में उमस भरी गर्मी से मिली राहत,1 घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी पानी की

ByVijay Singhal

Jul 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार को दोपहर में हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। 3 दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन जगह जगह हुए जलभराव से समस्या का भी सामना करना पड़ा। मथुरा वृंदावन के आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में पानी भर गया। मथुरा में 3 दिन से उमस भरी गर्मी है। यहां शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी थी हालांकि बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और काले बादल छा गए। करीब 4 बजे से बारिश शुरू हो गई। 1 घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश होने से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव होने से उनको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। मथुरा में कंकाली,भूतेश्वर तिराहा,नया बस स्टैंड,डोरी बाजार,स्वामी घाट इलाकों में पानी भर जाने के कारण लोगों को समस्या से रूबरू होना पड़ा। मथुरा में जलभराव की यह स्थिति थी कि कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। भूतेश्वर तिराहा के नजदीक स्थित रेलवे पुल के नीचे से गुजरने वाला ट्रैफिक जलभराव के कारण रोक दिया गया। यहां बच्चे बारिश के भरे पानी में नहाते नजर आए। यही स्थिति कंकाली क्षेत्र में थी। यहां पानी 2 से 3 फीट तक भर गया। जलभराव की तस्वीर मथुरा के साथ साथ वृंदावन में भी देखने को मिली। यहां के राधा निवास,रंगनाथ मंदिर क्षेत्र में बारिश के कारण पानी भरा हुआ दिखाई दिया। यहां के काशीराम कॉलोनी में भारी बारिश के कारण 3 छज्जे गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.