हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 जुलाई अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री हिमांशु कुमार जी की अध्यक्षता में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनशिकायतों (आईजीआरएस) के निस्तारण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करें और निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना सुनिश्चित करें। कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न पाए। हम सबकी जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत लाए, जिससे गरीब और बेसहारा को मदद मिल सके। सरकार गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।
उन्होंने प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना में गुणवक्तता, अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायत चौपाल आयोजन करने, मानव संपदा पोर्टल का ज्यादा इस्तेमाल करने आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सुविधा तथा सोलर रूप टॉप कराना पर कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा से सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर सीसी रोड, नाली तथा खड़ंजा का कार्य कराया जाए। आधार सीडिंग के कार्यों में और प्रगति लाएं। अमृत सरोवर योजना सरकार की महत्वांकाक्षी योजना है, जिससे किसान तथा आम जनमानस लाभान्वित होंगे। सभी लंबित भुगतान ससमय कर दिए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नई स्वीकृतियों पर शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करें। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने एक जनपद एक उत्पाद, 101 खेल मैदान, 101 अमृत सरोवर तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को अमेजन एवं होटलों के माध्यम से बेचने के बारे में अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया, जिस पर अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी आगरा एम मणिकंदन, पीड़ी मथुरा अरुण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा मथुरा दुष्यंत सिंह, पीड़ी फिरोजाबाद प्रदीप पांडेय सहित अन्य मंडलीय और जनपदीय स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
