हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 13 जुलाई को हुई चौकीदार की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। घायल हुए बदमाश बागपत और पलवल के हैं। जो सुपारी लेकर हत्या की वारदात करते थे। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में नव विकसित प्रॉपर्टी साइट मंजिल एवोर्ड पर 13 जुलाई को चौकीदार की हत्या कर दी थी। बरसाना के रहने वाले चौकीदार मोती की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। वारदात के बाद परिजनों ने चुनावी रंजिश में मोती की हत्या किए जाने का शक जताया था। थाना जैंत क्षेत्र में अझाई रोड पर मंजिल एवोर्ड नाम से एक प्रॉपर्टी साइट विकसित की जा रही थी। दिल्ली के बिल्डरों द्वारा बनाई जा रही इस साइट को एक पार्टनर संदीप यादव बेचना चाहते थे। लेकिन मौके पर मिलने वाला चौकीदार इस साइट को खरीदने के लिए आने वाले ग्राहकों को भड़का देता। इससे परेशान हो कर संदीप में चौकीदार मोती की हत्या की सुपारी दे दी। बिल्डर संदीप ने चौकीदार मोती की हत्या की सुपारी बागपत के रहने 35 वर्षीय गुरमीत को 2 लाख रुपए में दी। गुरमीत ने मोती की हत्या करने का काम 20 वर्षीय कल्लू उर्फ आहिल निवासी खेखड़ा बागपत और 25 वर्षीय सुमित पुत्र जयकुमार निवासी अलालपुर पलवल हरियाणा को दिया। इसकी एवज में गुरमीत ने दोनों को 50-50 हजार रूपए दिए। हत्या की सुपारी मिलने के बाद सुमित और कल्लू ने दो दिन चौकीदार की रेकी की। इसके बाद 13 जुलाई को सुमित,कल्लू और इनका दिल्ली निवासी साथी नितिन साइट पर पहुंचे और वहां अंधेरा होते ही चौकीदार मोती पर हमला बोल दिया। चाकू से किए गए हमले में मोती की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकीदार मोती के हत्यारों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अझाई रोड पर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश कल्लू और सुमित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
