• Sat. Jul 4th, 2026

मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, ट्रेन के नीचे फंसी

ByVijay Singhal

Jul 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छावनी रेलवे स्टेशन के मुर्गा फाटक के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान वह ट्रेन के नीचे फंस गई। जीआरपी की छावनी की चौकी के सिपाहियों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जान बचाने वाले जीआरपी सिपाहियों को एसपी रेलवे पुरस्कृत करेंगे। दरअसल, मालगाड़ी आते ही महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। महिला को कूदता देख मालगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिए। इस दौरान ट्रेन के नीचे बुरी तरह से फंस गई। इस देखकर प्लेटफार्म एक पर ड्यूटी दे रहे हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व कृष्णकान्त तुरंत वहां पहुंचे। मालगाड़ी के नीचे फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिजवाया। छावनी चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि महिला की पहचान 36 वर्षीय रेणु शर्मा निवासी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। महिला के पिता रामवीर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पति हाथरस में रहता है। वह उससे मिलने जा रही थी। प्लेटफार्म संख्या एक के आउटर पर वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मालगाड़ी के नीचे फंसी महिला की जान बचाने वाले सिपाहियों को एसपी रेलवे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.