हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। योगी ने वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। चढ़ावा चढ़ाया और घी का दीपक जलाकर आरती उतारी। करीब 15 मिनट तक पूजा की। साथ ही बाढ़ग्रस्त इलाकों को हेलीकॉप्टर से जायजा लिया। वहीं, राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में PET CT स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। योगी ने कहा, ”लोगों के मन में धार्मिक भाव आया है। काशी में 7 करोड़ और मथुरा-वृंदावन में 6 करोड़ श्रद्धालु आए।” उन्होंने कहा, ”स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तन आया है। आयुष्मान कार्ड अगर है तो मरीज को 8 हजार रुपए में इस मशीन से जांच ।सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से सीधे 2:25 बजे वृंदावन पहुंचे। इसके बाद वह राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल गए। यहां राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में राधा-कृष्ण के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद उन्होंने PET CT स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। कैंसर की स्टेज बताने में सहायक यह मशीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चौथी मशीन है। PET CT स्कैन मशीन का लोकार्पण करने के बाद सीएम हॉस्पिटल में बने ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने अस्पताल परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर में भीड़ कैसे नियंत्रित हो और वृंदावन में ट्रैफिक समस्या से कैसे निजात दिलाई जाए, इस पर मंथन किया। वृंदावन में वीआईपी रोड परिक्रमा मार्ग में यमुना का पानी आने से रास्ता बंद हो गया है। वीआईपी रोड बंद होने के चलते प्रशासन मुख्यमंत्री को परिवर्तित किए रोड से बांके बिहारी मंदिर ले जाया गया। मुख्यमंत्री हरि निकुंज चौराहा, दुसायत मोहल्ला होते हुए स्नेह बिहारी मंदिर के सामने से बांके बिहारी पहुंचे। यहां उनको गेट संख्या 4 से मंडी मंदिर में प्रवेश कराया गया। सुरक्षा के नजरिए से पूरे मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया। मंदिर में मुख्यमंत्री ने पहले देहरी पूजन किया। इसके बाद भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने भगवान बांके बिहारी जी के समक्ष दीपक भी जलाया। इसके बाद हेलीपेड के लिए रवाना हो गए।
