• Fri. Jul 3rd, 2026

बांकेबिहारी मंदिर के बाहर ऐसी हरकत: दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,

ByVijay Singhal

Jul 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालुओं को बुधवार शाम कुछ लोगों ने पीट दिया। मामला पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी अग्रवाल पत्नी नीरज अग्रवाल निवासी आश्रम विहार, छटीकरा रोड ने बताया कि वह अपने पति के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गई थीं। स्नेह बिहारी मंदिर के पास खाली जगह पर स्कूटी खड़ी कर दी। इसी दौरान वहां रहने वाला सतीश सारस्वत, विपुल सारस्वत, माधव सारस्वत निवासी दुष्यंत मोहल्ला जबरन स्कूटी हटवाने लगे। विरोध पर स्कूटी गिरा दी और पति व उसे पीटा। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.