हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी किसान नेता उदय भान सिंह जाटव वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद की अगुवाई में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को पानी केला बिस्कुट का वितरण किया वृंदावन के केसी घाट पुरानी कालीदह रतन छतरी जमुना की खदरों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचा कर उनकी समस्याओं को सुना। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा वृंदावन में जनता पीने के पानी को तरस रही है लेकिन जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीने के पानी के टैंकर भेजें जाएं इन क्षेत्रों से पानी उतरा है उनमें जल्द सफाई करा कर दवाई का छिड़काव किया जाए। इस मौके पर विनोद निषाद सूरज निषाद मुकुट बिहारी निषाद लुकुट बिहारी निषाद फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे।
7455095736
