• Fri. Jul 3rd, 2026

पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के असिस्टेन्ट मैनेजर सहित 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरसाना पुलिस द्वारा बैंक में फर्जी एकाउंट खोलने व साइबर फ्राड करने वाले एवं खाते व फर्जी आधार कार्ड  बेचने वालों को दिनांक 19/07/2023 को मुखबिर की सूचना पर एचडीएफसी बैंक कें असिस्टेन्ट मैनेजर सहित 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से फर्जी 10 अदद एचडीएफसी बैंक एकाउंट किट (पासबुक, चैकबुक, एक्टिव एटीएम कार्ड, व किट से सम्बन्धित अन्य दस्तावेज), 10 अदद फर्जी आधार कार्ड, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए है अभियुक्तगणों के विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त अमित द्वारा सीधे-साधे लोगों से बैंक मे खाता खुलवाने के बहाने आधार कार्ड व पैन कार्ड ले लिया जाता है तथा ई-केवाईसी कराने के बहाने अभियुक्त असिस्टेन्ट बैंक मैनेजर भी कुछ लोगों से आधार कार्ड व पैन कार्ड ले लेता है और एचडीएफसी बैंक जसवंन्त नगर में ही खाता खोल देते हैं, इन खातो मे दोनों अभियुक्तगण अपना मोबाईल न0 व ई-मेल आईडी लिंक कर ओपन कर लेते हैं। अभियुक्तों का मोबाईल न0 लिंक होने के कारण असली खाताधारक को एकाउन्ट के बारे में कोई जानकारी नही होती, इन एकाउन्ट को साइबर फ्राड करने वाले (टटलू बाज) जावेद निवासी राज्यस्थान को दे दिया जाता है और साइबर फ्राड के माध्यम से इन खातो मे जो पैसा मंगाया जाता है। कम धनराशि होने पर तो साइबर फ्राड करने वाला खुद एटीएम के माध्यम से पैसे निकाल लेता है लेकिन बडी धनराशि होने पर असिस्टेन्ट मैनेजर व साथी अभियुक्त द्वारा एचडीएफसी बैंक जसवन्तनगर इटावा से विड्राल के माध्यम से निकाल ली जाती है। फ्राड की रकम निकालने के बाद उस खाते को अभियुक्त असिस्टेन्ट मैनेजर द्वारा बन्द कर दिया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.