हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने वृंदावन बे बाढ़ में फंसी जनता को जमुना की खदरों की कालोनियों मे बसी जनता के लिए स्ट्रीमर में बैठकर पानी में होते हुए खाद्य सामग्री खाने के पैकेट दूघ पानी की बोतल का वितरण किया। आज तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता टोपी पहन कर वृंदावन में जनता की मदद के लिए निकले। जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष भवन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा इस आपदा की घड़ी में मथुरा जनपद की जनता को आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद राजेश सेठी उदय भान जाटव विनोद निषाद कृष्णा गुप्ता परसोत्तम निषाद लाला पप्पू कलुआ घासीराम निषाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
