• Fri. Jul 3rd, 2026

पुलिस के दरोगा की पैसा ऑडियो की जांच सीओ महावन को

ByVijay Singhal

Jul 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिंस वर्मा राया
मथुरा। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा मथुरा जिले के थाना राया के गैनयारा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह की बताई गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की शिकायत की जांच सीओ महावन को दी गई है।
यूपी के डीजीपी सहित अन्य को भेजी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस रिकॉर्डिंग में चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र के अंतर्गत किसी बाहर के व्यक्ति द्वारा ₹400 में मिट्टी दे देने के मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहते हैं कि उस व्यक्ति की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि उनके चौकी क्षेत्र में इस प्रकार आकर पुलिस को पैसा दिए बिना मिट्टी डाल दे.
दरोगा ने कहा कि यदि इस प्रकार का कोई भी काम उनके क्षेत्र में होगा तो बिना उनकी अनुमति के नहीं हो सकता है।चौकी इंचार्ज उस व्यक्ति को तुरंत मिलने को कह रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने इस बात को प्राथमिक स्तर पर आपत्तिजनक घोर आपत्तिजनक बताते हुए जांच और कार्यवाही की मांग की जिस पर मथुरा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सीओ महावन को दी गई है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.