• Fri. Jul 3rd, 2026

घबराएं नहीं, आज से कम होंगे लगेगा पानी : डीएम

ByVijay Singhal

Jul 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/ वृंदावन। जिलाधिकारी पुलकित खरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने यमुना के जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत लक्ष्मी नगर पुल, बेगमपुर तथा जहांगीरपुर में गांव से लगे यमुना जल का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने, भोजन, पेयजल, शौचालय, विद्युत, सूखा राशन आदि का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। राहत कैंप में मौजूद ग्राम वासियों से समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें आश्वासन दिया है घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन यमुना जल स्तर बढ़ने पर पूरी निगरानी बनाए हुए है। अब पानी कम होगा। मथुरा। बिरला मंदिर पर बने बाढ़ राहत शिविर का रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। यहां पर बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर व्यवस्था के बारे में पूछा। लोग बाढ़ में हुए नुकसान को लेकर भी चिंतित दिखा। महापौर ने आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी से निकलने के बाद भी हर संभव मदद की जाएगी। करीब आधे घंटे तक रहे महापौर ने राहत शिविर में जुटे नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए कि कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, किसी को कोई परेशानी नहीं हो। महापौर के संग भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, पार्षद और कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, पार्षद अंकुर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा, मुनेश दीक्षित, चंद्रभान शर्मा, नंदकिशोर सैनी, पुष्पेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार, सुधांशु खंडेलवाल रहे। इससे पूर्व नगर आयुक्त अनुनय झा ने राहत शिविर की व्यवस्थाएं देखीं। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि गणेश टीले के पास रूहानी सत्संग आश्रम में भी बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.