हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में सादाबाद-राया मार्ग स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर छात्रा से छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ विद्यालय प्रधानाध्यापक कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत मंगलवार को छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर परिजनों से की।
इससे नाराज परिजन व ग्रामीण बुधवार को विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक की करतूत बताते हुए नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची और पीड़ित परिवार से बात की। आखिर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया की इस मामले की जानकारी उन्हें एक व्यक्ति ने फोन से दी है। वह खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
