• Fri. Jul 3rd, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर टोपी पहन कर गगनभेदी नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे

ByVijay Singhal

Jul 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने हाथों में झंडे लेकर टोपी पहन कर गगनभेदी नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे नगर निगम कार्यालय पहुंचते ही 3 घंटे के लिए नगर निगम कार्यालय की तालाबंदी की इसके बाद सहायक नगर आयुक्त नगर निगम टीम के साथ नगर निगम के गेट धरना स्थल पर पहुंचे किसानों से कहा नगर आयुक्त के पैर में चोट है इसलिए वह धरना स्थल पर नहीं आ सकते आपकी सारी मांगों का समाधान ऑफिस में किया जाएगा इसके 3 घंटे बाद किसान नेताओं ने नगर निगम की तालाबंदी खोली 11 किसान  नेताओं का प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला नगर आयुक्त को मथुरा महानगर में भयंकर रूप से चल रही पीने के मीठे पानी की समस्या वार्ड नंबर 16 हंसराज कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग आदि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा नगर आयुक्त ने आधी  समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया कुछ समस्याओं का समाधान कराने के लिए समय मांगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी किसान नेता लोकेश कुमार राही  ने संयुक्त  रूप से कहा मथुरा महानगर में मीठे पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए मथुरा महानगर में किसी भी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा पीने का मीठा पानी सप्लाई नहीं किया जाता जिससे जनता का जीना मुश्किल हो गया है मथुरा महानगर की जनता पैसे से पानी खरीदने को मजबूर है। लेकिन नगर निगम प्रशासन जनता को टैक्स के नाम पर लूटता है सुविघा के नाम पर कुछ नहीं है। वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर राजवीर सिंह सुनील चौधरी जनसेवक वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद  ने संयुक्त रूप से कहा भागलपुर अंबेडकर नगर कॉलोनी  वार्ड नंबर 16 हंसराज कॉलोनी में 200 मीटर की सड़क काफी समय से नहीं बनी जिसके लिए 2 साल में 5 बार ज्ञापन नगर आयुक्त महोदय को दे चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ जिससे 100 घरों की जनता अपने घरों में कैद है कमर कमर पानी रोड पर बह रहा है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा सकते मच्छरों का बहुत ही भारी प्रकोप है लेकिन अभी तक दवा का छिड़काव  नहीं हुआ है क्षेत्र में सफाई कर्मी महीनों नहीं आते इन सभी समस्याओं पर शीघ्र ध्यान दिया जाए।
नगर आयुक्त ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैैत कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आगरा मंडल प्रचार मंत्री गिरिराज सिंह परिहार  जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी विनोद निषाद राजेश सेठी  राजवीर सिंह फैजान कुरैशी राज बब्बर चित्रसेन मौर्य कामरेड बृजलाल लक्ष्मी कुंती रीता चौधरी सपना पंडित भगवती देवी पुष्पा रानी गायत्री देवी कमलेश देवी विमला देवी गीता चौधरी नीता चौधरी मालिनी चौधरी देवी मोना चौधरी  फौजी भाई मोहन सिंह राजीव सिंह आकाश बाबू जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.