• Fri. Jul 3rd, 2026

छाता शुगर मिल चीनी भूमि पूजन कार्यक्रम राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार किया

ByVijay Singhal

Jul 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जनपद की राजनीति में दशकों से चुनावी मुद्दे के रूप में सुर्खियों में रहने वाली छाता शुगर मिल एक बार फिर चर्चा बटोर रही है, एक दशक से पहले बंद हुई छाता शुगर मिल को चालू कराने का वायदा प्रत्येक विधानसभा चुनाव में मिलता रहा, इसी श्रृंखला में पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा छाता शुगर मिल को चालू कराने का वायदा किया गया था, वहीं छाता शुगर मिल की राजनीति का असर मथुरा के अलावा आसपास के जनपदों पर भी पड़ता रहा है, हालांकि इस बार छाता शुगर मिल का भूमि पूजन हो गया। सोमवार को छाता शुगर मिल का भूमि पूजन माधव दास मोनी बाबा की उपस्थिति में हुआ, इस दौरान केंद्र सरकार में चीनी उद्योग वं गन्ना विकास राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साथ ही प्रदेश में चीनी उद्योग व गन्ना विकास कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे, विधिवत पूजन के बाद दोनों मंत्रियों द्वारा नई छाता शुगर मिल की आधारशिला रखी गई, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इस शुगर मिल के शुरू होने से मथुरा के अलावा आसपास के जनपदों को भी लाभ मिलेगा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भूमि पूजन कर शुगर मिल का निर्माण किया जायेगा, प्रारंभ में तीस हजार टन गन्ना लेने की क्षमता होगी, 60 हजार लीटर एथेनॉल बनाया जायेगा। शुगर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रमाकांत पांडे ने बताया कि 18 महीने में छाता शुगर मिल बनकर तैयार होगी, हमारी और किसानों की गन्ना विकास को लेकर चुनौती होगी, शुगर मिल की शुरुआत में तीस हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की क्षमता होगी, भविष्य में गन्ना की विकास किसानों के साथ मिलकर शुगर मिल की क्षमता को पचास हजार क्विंटल प्रतिदिन कर दिया जायेगा, एक दिन में शुगर मिल से 60 हजार लीटर प्रतिदिन एथेनॉल बनाया जायेगा, यह प्रोजेक्ट लगभग 700 करोड़ का होगा, शुरुआत में तीस हजार क्विंटल क्षमता का प्लांट लगाया जायेगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 400 करोड़ होगी। उसमें उपस्थित राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मेघ श्याम विधायक ब्लॉक प्रमुख शोभाराम मंडल मंत्री श्री हरि गोपाल शास्त्री मंडल अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह जिला पंचायत सदस्य भागवत स्वरूप पांडे हेतराम प्रधान नरदेव चौधरी राजवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष मुकेश मंडल अध्यक्ष महेश चंद शर्मा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.