• Fri. Jul 3rd, 2026

थाना मांट क्षेत्र में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 बच्चे घायल

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। धान के खेत में स्कूल बस पलटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चों को खिड़की के रास्ते निकाला। इस हादसे में 6 बच्चों को चोट लगी है। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी आशा पर अनियंत्रित होकर स्कूल की बस पानी से भरे हुये धान के खेत मे पलट गई। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक मासूम बच्चे घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सोमवार को के डी पब्लिक स्कूल की बस जाबरा, नगला बरी से बच्चों को लेकर जा रही थी। स्कूल बस जैसे ही गांव गढ़ी आशा पर पहुंची कि तभी एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गई और पानी से भरे हुये धान के खेत में पलट गई। बस में सवार करीब 20 बच्चो में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक डिगम्बर सिंह पुत्र श्रीचंद निवासी नगला दीपा सहित 6 वर्षीय आदित्य कुमार, 5 वर्षीय गणेश कुमार, मोहित, कान्हा,काव्या पुत्री हरिओम,तनु पुत्री हीरालाल घायल हो गये। हादसा होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल बच्चों को अपने साथ ले गए और उपचार कराया। ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ता सकरा है कीचड़ व्याप्त है इसकी वजह से यहां पर आए दिन हादसे होते है।रास्ते को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.