• Fri. Jul 3rd, 2026

छटीकरा मार्ग स्थित मां कृपा धाम में इनरव्हील क्लब वृंदावन द्वारा निशुल्क दंत रोग शिविर का आयोजन

ByVijay Singhal

Jul 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के छटीकरा मार्ग स्थित मां कृपा धाम में इनरव्हील क्लब वृंदावन द्वारा निशुल्क दंत रोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वृद्ध माताओं एवं बच्चों का दंत रोग से संबंधित निःशुल्क चेकअप एवं दवाइयों का वितरण किया गया, इसके साथ ही वृद्ध माताओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री एवं टूथपिक किट का वितरण किया गया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 सचिन अग्रवाल ने बताया कि वृद्ध माताओं के चेकअप के दौरान कैविटी एवं पायरिया की समस्या पाई गई, उनको दवा वितरित की गई वं जिन माताओं एवं बच्चों के दांत से संबंधित अन्य समस्याएं हैं उनका भी इलाज किया गया ।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा समय-समय पर वृद्ध एवं असहायों के लिए उनकी संस्था तत्पर कार्य करती रहती है और आगे भी कार्य करती रहेगी, कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ही उनका सबसे बड़ा धर्म एवं कर्तव्य है, सीजीआर मंजू पारीक ने बताया कि आश्रम सदन में रहने वाली वृद्ध माताओं के जीवन में उत्साह एवं उमंग लाने के लिए क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, इस अवसर पर डॉ0 श्रुति अग्रवाल, डॉ0 संतोष तिवारी, प्रतिभा शर्मा, सोनिया, पीहू दास, मधु खंडेलवाल, गुंजन चौधरी, अंशु वार्ष्णेय, बीना यादव आदि उपस्थित रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.