हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधापुरम स्टेट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया हैं। शनिवार की शाम महिला गार्ड ने इस मामले में सपा नेत्री पर विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है। महिला गार्ड और सोसाइटी के उपाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दोनों अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे थे। राधापुरम स्टेट में सिक्योरिटी महिला गार्ड ने मथुरा के थाना हाईवे में महिला गार्ड द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में सपा नेत्री ऋतु गोयल उनके पति मनोज गोयल व गार्ड सुपरवाइज़र मनीष शर्मा का नाम है। एफआईआर में पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 384,506 और 66 आई टी एक्ट लगाई है। थाना हाईवे में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आरोप लगाया कि उसका और सोसाइटी के रहने वाले शंभु दयाल गोयल का अफेयर है। 23 और 24 जून को वह दोनों सोसाइटी के ऑफिस में बैठकर बात कर रहे थे इसी दौरान राधापुरम स्टेट के सुपरवाइज़र मनीष शर्मा आए और विडियो बना लिया। मनीष ने यह वीडियो सपा नेता ऋतु गोयल को दे दिया। इसके बाद ऋतु गोयल ने महिला गार्ड से कहा कि वह 1 करोड़ रुपए शंभु दयाल से ला कर दें नहीं तो बदनाम करा देंगे। शहर की पॉश कॉलोनी राधापुरम स्टेट में महिला गार्ड और सोसाइटी निवासी शंभु दयाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा नेत्री ऋतु गोयल ने आरोप लगाया कि सोसाइटी के उपाध्यक्ष द्वारा अश्लील हरकत की गई। इसकी शिकायत करते हुए ऋतु गोयल ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
