हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्यप्रदेश के मुरैना स्थित शासकीय संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म और हत्या के अलग अलग मामलों में निरुद्ध बाल अपचारी दीवाल काट फरार हुए थे। एक बाल अपचारी गोवर्धन आ पहुंचा। जिसे गोवर्धन पुलिस ने दानघाटी मंदिर के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में ले लिया। बाल अपचारी ने पुलिस पूछताछ में संप्रेक्षण गृह से फरार होना बताया। गोवर्धन पुलिस ने सिटी कोतवाली मुरेना पुलिस को सुचना दी। गोवर्धन पुलिस ने बाल अपचारी को मुरेना पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन पुलिस द्वारा दानघाटी मंदिर से हिरासत में लिया 17 वर्षीय बाल अपचारी निवासी मौहल्ला मौ जिला भिंड किशोरी के अपहरण कर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के केस में शासकीय संप्रेक्षण गृह मुरेना में 28 फरवरी से निरुद्ध था। इसी संप्रेक्षण ग्रह में अन्य बाल अपचारी निरुद्ध थे। आठ बाल अपचारी योजना बनाकर 2 जुलाई को संप्रेक्षण गृह के बाथरूम की दीवाल काट कर फरार हो गए। इसके बाद दुष्कर्म के आरोप में निरुद्ध एक बाल अपचारी गोवर्धन पहुंच गया। बुधवार को गोवर्धन पुलिस ने उसे दानघाटी मंदिर के समीप संदिग्ध घूमते हुए हिरासत में ले लिया पुलिस पूछताछ में उसने मुरेना संप्रेक्षण गृह से फरार बताया। थानाध्यक्ष ओम हरि वाजपेई ने इसकी सूचना मुरेना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मुरेना कोतवाली से सब इंस्पेक्टर राजकुमार, हेडकांस्टेबल जगमोहन थापक गोवर्धन थाने पहुंचे। गोवर्धन पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को मुरेना पुलिस के सौंप दिया। सब इंस्पेक्टर राकुमार ने बताया कि 8 बाल अपचारी शासकीय संप्रेक्षण गृह से फरार हुए थे। एक बाल अपचारी गोवर्धन पुलिस के सहयोग से बरामद हो गया है। अन्य बाल अपचारी अभी फरार हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
