• Fri. Jul 3rd, 2026

सेल टैक्स के बाबू की हत्या का खुलासा,पत्नी में प्रेमी के साथ मिलकर कराई हत्या

ByVijay Singhal

Jul 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र के रहने वाले सेल टैक्स के बाबू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबू की हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई। सेल टैक्स के बड़े बाबू 9 दिन से गायब थे। बाबू का बुधवार को पुलिस ने यमुना से शव बरामद किया था। मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र की बलदाऊ धाम कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय अनुराग चौधरी सेल टैक्स विभाग में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। 26 जून की रात अनुराग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। इसकी सूचना 28 जून को थाना हाई वे पहुंच कर अनुराग की पत्नी मोनिका ने पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अनुराग की तलाश शुरू कर दी। 8 दिन तक जब अनुराग का कुछ अता पता नहीं चला तो अनुराग का भाई अरविंद थाना हाई वे पहुंचा और पुलिस को छोटे भाई के गायब होने के पीछे उसकी पत्नी पर शक जताते हुए तहरीर दी। अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि छोटे भाई के गायब होने के पीछे उसकी पत्नी मोनिका का हाथ हो सकता है। क्योंकि मोनिका के रविंद्र उर्फ राहुल निवासी गौंडा जिला अलीगढ़ से संबंध थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा 364 और 120 बी में रविंद्र उर्फ राहुल पुत्र चंद्रपाल व मोनिका के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अरविंद से तहरीर लेने के बाद मुकद्दमा दर्ज कर रविंद्र को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने अनुराग को पहले शराब पिलाई और फिर घुमाने के बहाने कृष्णापुरी यमुना पुल पर ले गया। जहां उसने अनुराग को यमुना में धक्का दे कर मौत के घाट उतार दिया। रविंद्र के द्वारा अनुराग की हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अनुराग के शव की तलाश यमुना में की। जिसके बाद बुधवार को उसका शव गोकुल बैराज के पास यमुना किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिल गया। शव की शिनाख्त परिजनों ने अनुराग के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र के अनुराग की पत्नी से एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। रविंद्र इलेक्ट्रीशियन है वह एक वर्ष पहले अनुराग के घर वायरिंग करने गया था। इसी दौरान रविंद्र और मोनिका के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों अनुराग की गैर मौजूदगी में एक दूसरे से मिलने लगे। इसकी चर्चा कॉलोनी में फैल गई। पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी जब अनुराग को हुई तो उसने समझाया। लेकिन पत्नी नहीं मानी और राहुल से प्रेम संबंध बने रहे। इस बात से परेशान अनुराग शराब पीने लगा और पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। जब झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया तो अनुराग की पत्नी ने इसकी जानकारी प्रेमी रविंद्र को दी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 26 जून को पहले रविंद्र ने अनुराग को अत्यधिक शराब पिला दी। जब शराब का नशा ज्यादा हो गया तो वह उसे घुमाने के बहाने यमुना पुल पर ले गया और वहां से मौका पाकर धक्का दे दिया। इसके बाद किसी को शक न हो इसके लिए पत्नी ने 28 जून को गुमशुदगी दर्ज करा दी। अनुराग की हत्या के मामले में पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वह स्कूटी भी बरामद कर ली जिस पर अनुराग को बैठाकर रविंद्र यमुना पुल तक ले गया था। पुलिस अब अनुराग की पत्नी की तलाश कर रही है जो रविंद्र के पुलिस हिरासत में आते ही भाग गई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.