हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। बुजुर्ग का शव घर के बाहर रक्त रंजित मिला। अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को थाना रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि शिव शक्ति एनक्लेव कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को शव नौहरे (प्लॉट) के गेट के बाहर मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। जिस जगह वारदात हुई वह कॉलोनी रिफाइनरी नगर की बाउंड्री से सटकर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि शव 56 वर्षीय धर्मवीर पुत्र मुन्ना लाल का था। धर्मवीर बुधवार की रात वह रोजाना की तरह घर के पास बने नौहरे(प्लॉट) पर सो रहे थे। रात में अज्ञात लोगों ने सरियों से पीट पीटकर उन्हें मौत के घाट पर उतार दिया। सुबह जब मृतक की पत्नी मंजू देवी जगाने के लिए पहुंची तब वारदात की जानकारी हुई। पति का शव लहू लुहान हालत में मिलने पर पत्नी मंजू देवी की चीख निकल गई। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है। टीम गठित कर जल्द से जल्द खुलासे के पुलिस को निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
