• Fri. Jul 3rd, 2026

एनएचएआई टीम द्वारा चलाया गया बरारी में अतिक्रमण अभियान

ByVijay Singhal

Jul 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
घटना प्रबंधन टीम ने खाली कराये फुटपाथ व सर्विस लाइन, कराई साफ सफाई

 
मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी को लेकर सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, बरारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर महूवन टोल और हाईवे कर्मचारियों ने सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जगह जगह लगी रेहडी वालों को गंदगी नहीं करने की हिदायत दी, कई जगह इस तरह के अतिक्रमण हो हटवाया गया तो कई जगह दिहायत देकर छोड दिया गया, बेतरतीब खडी ठेल ठकेलों को भी हटा दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर घटना प्रबंधन टीम द्वारा राजमार्ग पर स्थित सर्विस रोड व सभी पुलों के नीचे लगे अतिक्रमण जैसे फलों की सब्जियों की ढकेल जूस आदि की मशीनें व घरेलू सामान की दुकान जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग के पुलों के नीचे से निकलने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है तथा वहां काफी गंदगी भी रहती है, इसको लेकर हाइवे टीम द्वारा सभी पुलों के नीचे से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया के तहत सभी पुलों को खाली लगभग करा दिया गया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी, इस संदर्भ में अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत भी दी जा रही है। सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी देते हुए एनएचएआई के नरेंद्र चौधरी ने बताया कि हम लोग लगातार प्रयासरत हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी नही रहे, कोई गंभीर दुर्घटना ना हो हमारा यही प्रयास है इसलिए हम आये दिन तरह-तरह के जागरूक कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को सजग व सतर्क करते रहते है, मंगलवार को चले सफाई अभियान में अतिक्रमण हटाओ अभियान के मौके पर हरि सिंह, दीवान सिंह तथा टोल टीम से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.