• Fri. Jul 3rd, 2026

सामुदायिक शौचालयों पर लटके ताले, लोग कर रहे खुलने का इंतजार

ByVijay Singhal

Jul 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
स्वच्छता अभियान के तहत बने थे सामुदायिक शौचालय, श्रद्धालुओं को नहीं मिल रही सुविधा
मथुरा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है जिसमें सभी जनपदों में स्वच्छता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय जन सुविधा केंद्र का भी निर्माण कराया गया था, श्रीधाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित देवरहा बाबा घाट को जाने वाली सड़क पर निर्मित सामुदायिक शौचालय जो कि कुंभ मेला क्षेत्र में बना हुआ है कई महीनों से बंद है जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है । नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा सभी जन सुविधा केंद्रों पर कर्मचारी तैनात कर दिये गये हैं लेकिन इनकी मोनिटरिंग करने वाला कोई भी अधिकारी नहीं है, ज्यादातर शौचालय पर ताले लटके देखे जा रहे हैं, वृन्दावन में देवरहा बाबा घाट स्थित नगर निगम के कुए पर काम करने वाले राम हरीश शर्मा के मुताबिक यह शौचालय कई महीनों से बंद है, पहले इस शौचालय पर दो कर्मचारी रहा करते थे लेकिन करीब दो महीने से वह भी नहीं आते हैं जिसकी वजह से यहां तला लटका रहता है और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.