• Fri. Jul 3rd, 2026

MP के गृह मंत्री पहुंचे मथुरा:वृंदावन में गुरु के आश्रम में किया गुरु पूजन, दावा-मध्य प्रदेश में भाजपा को मिलेंगी 200 से ज्यादा सीट

ByVijay Singhal

Jul 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। यहां वह वृंदावन स्थित अपने गुरु के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु स्थान और आश्रम के महंत का पूजन किया। वृंदावन दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार मध्य प्रदेश में 200 सीट जीतेगी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार की देर शाम ट्रेन से मथुरा पहुंचे। यहां से वह काफिले के साथ वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के पूर्वी द्वार के समीप स्थित गुरु जी के आश्रम पर पहुंचे। यहां क्षेत्रीय पार्षद शशांक शर्मा ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु स्थान पर पूजन अर्चन किया। इसके बाद आश्रम के महंत गुरु बाल मुकुंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भेंट भी दी। आश्रम में गुरु पूजन करने के बाद गृह मंत्री कुछ समय के लिए संत बाल मुकुंद महाराज से अध्यात्म पर चर्चा की। गुरु पूजन करने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 से ज्यादा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। भाजपा पिछले 20 वर्ष से सत्ता में है। इस बार भी परिवर्तन की कोई गुंजाइश नहीं है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कहा कि जो अपना घर नहीं संभाल सकते वह ईडी और सीबीआई के दुरुप्रयोग का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने वाले अजीत पवार और उनके विधायक विकास के पक्षधर हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.