• Fri. Jul 3rd, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाया गिर्राज महोत्सव:भगवान को लगाया गया छप्पन भोग, 7 दिवसीय उत्सव में हुए विविध आयोजन

ByVijay Singhal

Jul 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल एवं स्थानीय भक्तों के सहयोग से 7 दिवसीय श्री गिर्राज पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े श्री गिरिराज पूजा महोत्सव के अंतिम दिन जन्मस्थान पर विराजमान श्री गिरिराज महाराज का भव्य पंचामृत महाभिषेक किया गया। उत्सव का समापन गिर्राज महाराज को छप्पन भोग अर्पित कर किया गया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भक्तों ने श्रद्धा एवं भाव से ढाई मन दूध, दही, घी, शर्करा एवं मधु से भगवान का महाभिषेक किया। शास्त्रीय एवं प्राचीन विधान के अनुसार सुगन्धित द्रव्य, केसर एवं अन्य वन्य वस्तुओं का प्रयोग भी भगवान के महाभिषेक में किया गया। परंपरागत रूप से आयोजित यह महोत्सव आज संपूर्ण ब्रज मंडल में अपने आप में एक प्रतिनिधि एवं अनूठा आयोजन बन गया है। ब्रजवासी तो इस आयोजन में सम्मिलित होकर आनन्द एवं सखा भाव की प्राप्ति करते ही है। संपूर्ण देश से मुड़िया पूनों पर ब्रज में पधारे श्रद्धालु भी इस महोत्सव में सम्मिलित होकर अपार आनन्द एवं भक्ति की प्राप्ति करते हैं।अभिषेक के मध्य निरन्तर हरिनाम संकीर्तन एवं ब्रज के परंपरागत भजनों का गायन भी इस आयोजन को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान कर रहा है। ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के इस महान पर्व पर संपूर्ण जन्मस्थान परिसर को भव्य विद्युत सज्जा से सजाया संवारा गया। भगवान केशव देव एवं गिरिराज महाराज ने सुगन्धित पुष्प पत्र आदि से निर्मित पुष्प कुँज में विराज कर भक्तों को दर्शन दिए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में विराजमान भगवान केशव देव जी एवं गिरिराज महाराज को भव्य दिव्य एवं विशाल छप्पन भोग अर्पित किये गये। छप्पन भोग प्रसाद के मध्य विराजित भगवान के स्वरूप भक्तों को आनन्द से सराबोर कर रहे थे। 28 जून बुधवार से प्रारम्भ हुए भंडारा प्रसाद सेवा सात दिन तक निरन्तर चली। जिसमें हजारों श्रद्धालु ठाकुर जी के भंडारे में प्रसाद पाकर अभिभूत हुए। इस सप्त दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव एवं भव्य छप्पन भोग के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने प्रयास किये थे।120 कारीगरों ने शुद्ध,पवित्रता एवं भाव से लगभग 15 दिन के प्रयास से भगवान के दिव्य छप्पन भोग की सामग्री को तैयार किया। छप्पन भोग दर्शन के मध्य सुविख्यात रसिक सन्त बाबा चित्र-विचित्र महाराज ने लीला मंच प्रांगण में ठाकुर जी के प्रिय भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को तो आनन्द विभोर किया ही रसावतार, पूर्णावतार, प्रेमावतार भगवान श्रीकृष्ण की कृपा की कामना भी की। इस आयोजन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुराग पाठक, श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के अनिल भाई, कन्हैया लाल रंग वाले, राजीव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, बृज किशोर घी वाले प्रदीप आदि उपस्थित रहे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.