• Thu. Jul 2nd, 2026

पॉलीटेक्निक की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

ByVijay Singhal

Jul 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान पीएमवी पॉलीटेक्निक कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस के हवाले करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. वीर सिंह ने पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना जैंत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दिनों उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पीएमवी पॉलीटेक्निक काॅलेज को जनपद के कई अन्य कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। यहां शुक्रवार को इंडस्ट्रियल सेफ्टी के एक वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा में महावीर सिंह चाहर कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी हथौड़ा के छात्र सुदर्शन दीक्षित के स्थान पर फर्जी छात्र को पकड़ा गया है। चेकिंग के दौरान उक्त युवक कोई आईडी नहीं दे सका। उसने अपना नाम मुनेश कुमार निवासी दाऊजी बताया है। प्रधानाचार्य डॉ. वीर सिंह ने संबंधित युवक को पुलिस के हवाले करते हुए थाना जैंत में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.