हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आसमान छूते सब्जियों के भाव सुनकर आम लोग परेशान हैं। टमाटर 140 रुपये प्रति किलो और बैंगन 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही नहीं सब्जियों के साथ दालों की कीमत भी निरंतर बढ़ रही है। शनिवार को किसान, गरीब, मजदूर दल के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर विराेध दर्ज कराया। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज संपादक विजय सिंघल ने कहा कि टमाटर का भाव 140 प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा हरी सब्जियों में बैंगन, टिंडे का भाव 60 रुपये किलो, खीरा का भाव 30 रुपये किलो हो गया है। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही हैं। जीरा 800 रुपये प्रति किलो, दाल 130-160 रुपये प्रति किलो, आटा 35 रुपये प्रति किलो है। बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूरों को पेट पालन मुश्किल हो गया है।अनु शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, मोहम्मद जिलानी कादरी, अनुपम शर्मा, राकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, इकबाल लंबरदार, सुंदर, मंगल सिंह, बच्चू सिंह,विजय सिंघल, मनोज चौधरी, बनयसिंह कुंतल, मुकेश चौधरी, अशोक राजपूत, पप्पल, वासुदेव आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
