• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां में उधार के रुपये मांगने पर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Jul 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा उधार के रुपये मांगने पर आरोपी द्वारा अभद्रता व गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजमार्ग पर मंडी गेट के पास स्थित कोसी फिलिंग स्टेशन स्वामी गिरधारी लाल अग्रवाल का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन एवं ग्रिट सप्लायर्स का कार्य करने वाले गठुआ थोड, कांमर निवासी महिपाल चौधरी पर चार लाख 50 हजार रुपये बकाया हैं।आरोप है जब रुपये मांगे तो चेक दे दिया। जब इसे लेकर बैंक पहुंचा तो खाते में पर्याप्त पैसा न होने पर मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क न होने पर जब पंप कर्मी देवेंद्र को उसके प्रतिष्ठान पर भेजा तो वह उत्तेजित हो गया और कर्मचारी से अभद्रता करने तथा भविष्य में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.