• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा। प्रांतीय शिविर में शिक्षकों की 27 सूत्री मांगों पर मंथन

ByVijay Singhal

Jun 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रांतीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इसमें अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित 27 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया। वृंदावन स्थित स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ आश्रम में 26, 27 एवं 28 जून को ग्रीष्मकालीन प्रांतीय शिविर संगठन के अध्यक्ष जगदीश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रथम दिन अध्यक्ष जगदीश पांडेय के उद्बोधन के साथ प्रदेश के अनेक शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में संगठन और उसकी संरचना पर गंभीरता से विचार मंथन हुआ। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के निजीकरण का घोषणा पत्र एवं पुरानी पेंशन योजना के लागू करने के विषय पर विचार गोष्ठी संपन्न हुई। तीसरे दिन के प्रथम सत्र में शिक्षकों के मुद्दे और संघर्ष के कार्यक्रम तय किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. उमेश त्यागी तथा प्रदेश महामंत्री लाल मणि द्विवेदी को सम्मानित किया गया। इसी सत्र में प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल व महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.